Wednesday, July 22, 2026

LPG संकट को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PNG कनेक्शन वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG सिलिंडर

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के पास PNG कनेक्शन है और साथ में ही घरेलू LPG कनेक्शन भी है, वह घरेलू LPG कनेक्शन अपने पास नहीं रख सकेगा और न ही किसी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से घरेलू LPG सिलिंडर रिफिल करवा सकेगा। ऐसे लोगों को अपना घरेलू LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा।

जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई

गुजरात के प्रभारी डीजीपी ने सूरत में कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी व्यक्ति LPG सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी में शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राव ने पत्रकारों से कहा कि कलेक्टरों, जिला आपूर्ति अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में, हमने निर्देश दिए हैं कि LPG एजेंसियों और डिस्ट्रीब्यूटरों के वाहनों को रोका न जाए, ताकि आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी जांच की जाएगी कि LPG सिलेंडर सुरक्षित हैं और उनमें कोई लीकेज नहीं है।

कोई कमी नहीं होगी- सिंधिया

गुना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि तेल, केरोसिन या डीजल की कोई कमी नहीं होगी। हम गैस की आपूर्ति को लेकर हर संभव प्रयास कर रहे हैं, और पीएम की कूटनीति की सफलता के कारण, भारत के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोल दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश को तेल या गैस की किसी भी कमी का सामना न करना पड़े।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर