Wednesday, July 22, 2026

रांची : टाटीसिल्वे इलाके में आयोजित डोल मेले में बेकाबू कार घुसी, दो की मौत,  8 घायल

रांची : राजधानी के टाटीसिल्वे इलाके में शनिवार को आयोजित डोल मेले में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों के बीच घुस गई, जिससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार का नंबर जमशेदपुर का है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर