Wednesday, July 22, 2026

अलविदा जुमे पर यूपी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा और ड्रोन से निगरानी

वाराणसी: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में नाराजगी की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खास तौर पर संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार निगरानी रखने को कहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है ताकि अफवाह या भड़काऊ संदेशों को समय रहते रोका जा सके। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कई संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इन इलाकों में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

वाराणसी में दो शिफ्ट में अदा होगी नमाज

वाराणसी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मस्जिदों में नमाज दो शिफ्ट में अदा की जाएगी। ज्ञानवापी और लाटसरैयां क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज होगी। मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने बताया कि रमजान के आखिरी जुमे पर परंपरा के अनुसार अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। मस्जिदों में इमाम और मुअज्जिन जुमे की नमाज की रवायत पूरी करेंगे और दुआओं में देश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी। नमाजियों की संख्या को देखते हुए कई जगहों पर छतों पर टेंट लगाकर व्यवस्था की गई है।

मेरठ में 450 मस्जिदों में नमाज

मेरठ में भी अलविदा जुमे को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शहर की लगभग 450 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए शहर के कई इलाकों में पुलिस बल तैनात किया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और रिजर्व पुलिस फोर्स (RRF) की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या IPL से बाहर होगी SRH? काव्या मारन की बढ़ी मुश्किलें

प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। प्रशासन का कहना है कि अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर