नई दिल्ली: IPL 2026 की शुरूआत होने में अब केवल कुछ ही दीन बचे हैं और उससे पहले हीं क्रिकेट जगत में SRH को लेकर एक नई बहस छीड़ गई है। पहला मुकाबला 28 मार्च को SRH और RCB के बीच होने वाला है, लेकीन उससे पहले हीं SRH को लेकर बहिष्कार की मांग तेज़ हो गई है। दरअसल इंग्लैंड की 100 बॉल की लीग द हंड्रेड 2026 के पहले ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद लीया है, जिसके वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
सनराइजर्स लीड्स का कनेक्शन IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद यानी SRH से है और दोनों ही फ्रैंचाइजी का ओनरशीप काव्या मारन के सन टीवी नेटवर्क ग्रुप के पास है और सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल करने से भारतीय जनता नाराज़ है। बता दें की द हंड्रेड लीग 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाएगा।
फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करना भी शुरू कर दीया है। 27 साल के अहमद लेग स्पिनर हैं। जिनको सनराइजर्स लीड्स ने 1,90,000 पाउंड यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस डील के साथ अबरार द हंड्रेड में किसी भारतीय ओनरशीप वाली फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बन गए हैं।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अब अबरार के कीए गए पुराने तंजो को लेकर भी भड़की नज़र आ रही है. फैंस लगातार बॉकॉट की मांग कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि इंग्लिश मीडिया द्वारा पहले फैलाए गए उन दावों को यह फैसला गलत साबित करता है, जिनमें कहा गया था कि IPL से जुड़े मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर कड़ा मुकाबला, एनडीए ने विधायकों को पटना में रहने का दिया निर्देश
दरअसल, ऑक्शन से पहले यह चर्चा थी कि IPL से जुड़ी फ्रेंचाइजी द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखेंगी। गौरतलब है कि 2009 के बाद से IPL में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला है और दुनिया की अन्य फ्रेंचाइजी लीगों में भी IPL मालिकों की टीमें अक्सर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बचती रही हैं।


