Friday, July 31, 2026

रांची में धुर्वा में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, 20 फरवरी को हुई थी शादी

रांची : राजधानी में सोमवार को एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत HEC गोल चक्कर से स्मार्ट सिटी (नवनिर्मित मंत्री आवास) की ओर जाने वाली रोड के समीप स्थित HEC अंतर्गत HMTP के पुराने साइकिल स्टैंड के पुराने शेड के अंदर एक युवक का शव छत से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जगन्नाथपुर क्षेत्र के अमन यादव के रूप में हुई है। वह जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि अमन भारतीय सेना का जवान था और उसकी पोस्टिंग दिल्ली में थी। वह होली की छुट्टी में घर आया हुआ था और सोमवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। साथ ही उन्होंने बताया कि अमन की शादी 20 फरवरी, 2026 को हुई थी और छुट्टी खत्म होने के बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी।

घटनास्थल की तस्वीरों में जो स्थिति दिख रही है, उससे मामला और भी संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि मृतक के दोनों पैर पूरी तरह जमीन को छू रहे थे, ऐसा लग रहा था जैसे वो खड़ा हो, जिससे यह घटना सामान्य आत्महत्या जैसी प्रतीत नहीं हो रही। साथ ही जवान के शव के ठीक बगल में उसकी बाइक (JH 01 BD 1039) गिरी हुई मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है मानो पहले युवक की हत्या की गई हो और बाद में शव को छत से लटका दिया गया हो। फिलहाल पुलिस, फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड और मिलिट्री पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर