Wednesday, July 22, 2026

मध्य पूर्व में तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु, भारत ने जारी की ये एडवाइज़री

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में सुरक्षा स्थिति बिगड़ने और उड़ानों के रद्द होने के चलते भारत सरकार ने रविवार को देश में मौजूद विदेशी नागरिकों से कहा है कि वे वीज़ा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. भारतीय विदेश मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है, जिन्हें यात्रा रद्द होने या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंत्रालय ने कहा कि अगर किसी विदेशी नागरिक को वीज़ा बढ़ाने या अपने रहने को नियमित करने में मदद चाहिए, तो वे अपने नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करें.

पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं, जिसके बाद अब वह सुरक्षित जगह पर पहुंच गई हैं. वह प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही थीं, लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण उड़ानें रोक दी गईं. यह टूर्नामेंट अगले मंगलवार से शुरू होने वाला है.

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “यह कठिन समय अभी ख़त्म नहीं हुआ है, और हर बीतते घंटे के साथ स्थिति और भी डरावनी होती जा रही है.” उन्होंने लिखा, “कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे हुए थे, उसके पास ही एक धमाका हुआ. मेरे कोच को वहाँ से तुरंत भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे क़रीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत ही तनावपूर्ण और डरावना पल था.”

बैडमिंटन स्टार ने कहा, “अब हम सब सुरक्षित हैं और हमें एक सुरक्षित जगह पर पहुँचा दिया गया है. इसके लिए दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ और दुबई के अधिकारियों की कड़ी मेहनत का बहुत-बहुत शुक्रिया. दुबई में भारतीय उच्चायोग को भी उनके ज़बरदस्त सहयोग और हमें सुरक्षित रखने के लिए लगातार की जा रही मदद के लिए ख़ास धन्यवाद.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर