Thursday, October 29, 2026

नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में धमाके में 15 की मौत, 18 अन्य घायल

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। जिले के कटोल तहसील में एक विस्फोटक कारखाने में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ। एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों के हवाले से बताया कि घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई।

15 की मौत, 18 लोग गंभीर

पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नहीं हर्ष पोद्दार, एसपी, नागपुर ग्रामीण ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

मुआवजे का मुख्यमंत्री का ऐलान

इधर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर जिले के राउलगांव में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी. महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “…NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर हैं। 17 लोगों की जान चली गई है। मैं मृतकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर