Wednesday, July 22, 2026

बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और भाई वीरेंद्र में बहस, सीएम भड़के

बिहार: बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बीच जमकर बहस हुई। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सोमवार को चौकीदारों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बर्बरतापूर्वक मारा गया, ये सरकार नहीं चलेगी। राजद विधायकों को जवाब देने के लिए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी उठे। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चलेगी तो चौकीदारों की सुनेगा कौन।

इतने में सीएम नीतीश भी खड़े हो गए। उन्होंने भाई वीरेन्द्र को कहा, ‘आप बैठिए। आपकी संख्या कितनी कम है। आप लोगों ने कभी कोई काम नहीं किया है।’ नीतीश जब बोल रहे थे तो राजद विधायक सर्वजीत भी खड़े हो गए। और इसी पक्ष विपक्ष में जाम कर बहस छिड़ गई। हालांकि बाद में स्पीकर प्रेम कुमार ने माहौल को शांत करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू किया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर