Wednesday, July 22, 2026

धनबाद में सड़क हादसे में एक की मौत, दो अन्य घायल

धनबाद : जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किया शोरूम के समीप हुई। बंगाल नंबर की पिकअप वैन (WB23M-8702) सासाराम से मछली उतारकर कोलकाता लौट रही थी।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक (BR28GA-7127) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए और बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने आमिर नामक युवक को मृत घोषित कर दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर