Tuesday, July 21, 2026

बक्सर रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, 130 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. इस रेलवे स्टेशन पर करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, और अब यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने वाली है. इस परियोजना का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ही बक्सर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. और इसके लिए कुल 130 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. अब यहां से सफर करने वाले यात्रियों को वर्ल्ड क्लास की सुविधा मिल सकेगी.

बक्सर रेलवे स्टेशन से जुड़ी परियोजना को लेकर डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है और इसे रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है. बक्सर रेलवे स्टेशन के नए तरीके से बनने से बक्सर के आस पास के लोगों को भी इसका फायदा मिल सकेगा. जैसा की चौसा, रघुनाथपुर, दिलदारनगर और डुमरांव के यात्रियों को भी राहत मिलेगी.

आपको बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को अच्छे तरीके से डेवलप किया जा रहा है. ऐसे में बक्सर स्टेशन भी नए रूप में दिखेगा. डीपीआर के तहत रेलव स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह नया लुक दिया जाएगा. इसके साथ ही यहां सांस्कृतिक विरासत की झलक भी यात्रियों को देखने के लिए मिलेगी. रेलवे स्टेशन पर अन्य सुविधाओं को लेकर बताया गया कि प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों के लिए वर्ल्ड क्लास वेटिंग हॉल तैयार किया जाएगा. इसके अलावा फुट ओवरब्रिज को पहले के मुकाबले और भी अच्छे तरीके बनाया जाएगा. जगह-जगह पर कैमरे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा.

बता दें कि बक्सर को विश्वामित्र की नगरी भी कहा जाता है. ऐसे में जिले का धार्मिक और एतिहासिक महत्व है. काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. रेलवे स्टेशन के नए रूप में बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. साथ ही यहां अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर