Tuesday, September 15, 2026

भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 176 रन का लक्ष्य, पाकिस्तान के खोए 3 विकेट

मुंबई : आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 176 रन का लक्ष्य रखा है. टॉस गंवाने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया.

सईम अयूब ने चार ओवर में 25 रन देकर भारत के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा. आखिरी ओवर्स में पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की. पाकिस्तान के चर्चित स्पिनर उस्मान तारिक ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. उस्मान तारिक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव को आउट किया.

हालांकि 15वें ओवर के दौरान तब खासा रोमांच देखने को मिला जब सईम अयबू हैट्रिक पर पहुंच गए थे. 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर सईम ने तिलक का विकेट लिया, जबकि तीसरी गेंद पर उन्होंने हार्दिक पंड्या को खाता खोलने का मौका दिए बिना पवेलियन वापस भेज दिया. लेकिन शिवम दुबे ने 15वें ओवर की चौथी गेंद को डिफेंड कर सईम अयूब की हैट्रिक पूरी नहीं होने दी.

भारत को तेज तर्रार शुरुआत दिलाने के बाद ओपनर ईशान किशन 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 40 गेंद में ये पारी खेली. उनकी पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल हैं. सईम अयूब ने किशन का विकेट भी लिया. वहीं पहले ओवर में ही भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. कप्तान सलमान आगा सरप्राइज देते हुए पहला ओवर खुद डालने के लिए आए और ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा का विकेट लिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर