Tuesday, September 15, 2026

धनबाद: मेयर उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कहा- यह धनबाद के मिजाज की झलक

धनबाद : नगर निगम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित मेयर प्रत्याशी विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी जनसंपर्क अभियान आज सुबह धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों के साथ शुरू हुआ। इसके बाद उनका यह चुनावी जनसंपर्क अभियान धनबाद नगर निगम के अलग-अलग क्षेत्रों तक गया, जो बाद में एक अविस्मरणीय पदयात्रा में तब्दील हो गया।

IMG 20260215 WA0013

शनिवार सुबह धनबाद के प्रसिद्ध रणधीर वर्मा गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने मुलाकात कर चुनाव में समर्थन देने की मांग की। वहीं, सुबह की सैर पर निकले लोगों ने मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को फूल माला पहनाकर पहले उनका स्वागत किया और उनसे क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

इस दौरान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव केंद्र या राज्य सरकार चुनने का नहीं है, बल्कि अपने शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आगामी 9 दिनों बाद धनबाद वासी शहर के विकास के लिए मतदान करेंगे।

IMG 20260215 WA0014

मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने भी चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की बात कही। लोगों ने कहा कि वे पहले भी मेयर रह चुके हैं और उनके कार्यकाल को शहरवासियों ने देखा है। गोल्फ ग्राउंड के सौंदर्यीकरण, सड़क और लाइट की बेहतर व्यवस्था तथा विभिन्न समुदायों के लिए किए गए उनके कार्यों की भी सराहना की गई। विशेष रूप से श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास का जिक्र किया गया।

इसके बाद विकास पुरुष मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल धोवाटांड़ स्थित श्री अंबे विला अपार्टमेंट के परिवारजनों, धनसार स्थित विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के पास रह रहे परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने देवतुल्य जनता से कहा कि धनबाद की समृद्धि और धनबादवासियों के बेहतर जीवन के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। आइए हम सब मिलकर धनबाद की समृद्धि और चहुँमुखी प्रगति हेतु अपना योगदान दें।

IMG 20260215 WA0012

इसके बाद विकास पुरूष मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल अपने जनसंपर्क के दौरान धनबाद के आजाद नगर पहुंचे, जहाँ के क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनके समक्ष अपने विचारों को रखा। जहाँ उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इस दौरान मेयर प्रत्याशी ने कहा- “आप सभी का उत्साहपूर्ण समर्थन मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। इतनी बड़ी संख्या में आप सभी ने आशीर्वाद दिया, इसके लिए आपको दिल से धन्यवाद।”

वहीं, वासेपुर अंतर्गत नयाबाजार में जनसंपर्क के दौरान मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को मिले लोगों के स्नेह और समर्थन को देख विकास पुरुष चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा- “आप सभी का जोशीला और अपनत्व से भरा स्वागत मन को प्रसन्न करने वाला है। धनबाद क्षेत्र की समृद्धि हेतु मेरे दृढ़ संकल्प को आप सभी का यह समर्थन और अधिक मजूबती देता है।”

वहीं, समर्थकों के आग्रह पर विकास पुरुष सह मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने आज सेंदरा से एकड़ा पुल पद यात्रा निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उनके कदम से कदम मिलाकर चलते दिखे। इस दौरान लोगों द्वारा चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में लगाए गए नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।

पद यात्रा के दौरान लोगों द्वारा मिले समर्थन को देख मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा- “आज की यह पदयात्रा अविस्मरणीय रही। आप सभी भाई-बहनों का अथाह समर्थन और उमंग भरा साथ इस पदयात्रा को मेरे लिए चिर स्मरणीय बना दिया है। आप सभी की उपस्थिति और समर्थन ने जनसैलाब का एक ऐसा दृश्य प्रतिबिंबित किया है, मानो पूरा धनबाद आज लोयाबाद में एकत्रित हो गया हो।”

उन्होंने कहा- “यह पदयात्रा कोई सामान्य यात्रा नही है, यह धनबाद के मन की अभिव्यक्ति है। यह पदयात्रा धनबाद के मिजाज की एक झलक है, जो सिर्फ विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ने को आतुर है। 23 फरवरी का दिन वो अवसर है जब धनबाद की प्रगति और समृद्धि के लिए पहला कदम धनबाद की जनता उठाएगी। ऐसे में गुलाबी बैलेट पेपर पर क्रमांक 6 पर अंकित बिस्कुट चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर धनबाद की समृद्धि हेतु हम सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर