Wednesday, July 22, 2026

हजारीबाग में सड़क दुर्घटना में हाथी भगाने वाले दल के 2 की मौत, वनपाल समेत 7 अन्य घायल

हजारीबाग : चरही थाना क्षेत्र स्थित एनएच घाटी के समीप शनिवार को हाथी भगाने वाली वन विभाग की टीम का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई, वहीं वनपाल शैलेंद्र कुमार समेत सात घायल हो गए।

मृतकों में वाहन चालक शहादत अंसारी और टीम सदस्य पिंटू मूर्ति हैं। घायलों में दिलीप मुर्मू, मंटू महतो, रॉबिन मरांडी, साइमन मुंडी, शम्भु कर्मकार, संजय कर्मकार व पवन कर्मकार हैं। इनमें से चार की स्थिति गंभीर है, जिन्हें रांची रेफर किया गया है। घायलों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि हाथियों को खदेड़ने के अभियान में लगी वन विभाग की टीम वाहन पर जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग की ओर से रामगढ़ जा रहा एक अनियंत्रित कंटेनर अचानक दूसरी लेन में आ गया और वन विभाग के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।चरही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से घायलों को हजारीबाग भेज दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर