Monday, September 14, 2026

पीएम मोदी बांग्लादेश में तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे आमंत्रित

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश में तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा जाएगा. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरपर्सन ऑफिस ने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री को भी आमंत्रण भेजे जाने की जानकारी दी है. बीएनपी चेयरपर्सन तारिक़ रहमान के फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर हुमायूं कबीर ने पुष्टि की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक़ के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया जाएगा.

बांग्लादेश के आम चुनावों में बीएनपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और अब उनके नेता तारिक़ रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. शुक्रवार को चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने तारिक़ रहमान को फ़ोन कर चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी थी. बीएनपी ने पीएम मोदी को इसके लिए शुक्रिया भी कहा है.

संसद की ग़ैर-मौजूदगी में शपथ

बांग्लादेश के आम चुनाव में दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) इस बात पर चर्चा कर रही है कि नई सरकार कैसे और किससे शपथ लेगी. पार्टी के नेता क़ानूनी पहलुओं की जांच कर रहे हैं कि संसद की ग़ैर-मौजूदगी में शपथ कैसे और किससे दिलाई जाएगी. इससे पहले चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार रात बीएनपी के कई शीर्ष नेताओं ने बीएनपी अध्यक्ष तारिक़ रहमान से मुलाक़ात की.

मुख्य चुनाव आयुक्त दिलाते हैं शपथ 

बांग्लादेश में पारंपरिक तौर पर प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य उसी दिन राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ लेते हैं, जिस दिन सांसद संसद के सदस्य पद की शपथ लेते हैं. वर्तमान क़ानून के मुताबिक़, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष शपथ दिलाते हैं. अगर ऐसा संभव न हो, तो राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत व्यक्ति शपथ दिला सकता है. लेकिन अगर अध्यक्ष या उपाध्यक्ष ऐसा करने में असमर्थ हों, तो तीन दिन बाद मुख्य चुनाव आयुक्त शपथ दिलाते हैं.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर