Wednesday, July 22, 2026

हजारीबाग में जंगली हाथियों ने ली 6 की जान, मृतकों में एक साल का मासूम भी शामिल

हजारीबाग : गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने 6 लोगों को कुचल कर मार डाला। मृतकों में एक साल का मासूम भी शामिल है. घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मृतकों की हुई पहचान में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3 माह) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। मृतकों में सूरज राम, सविता देवी, अनुराग राम और संजना कुमारी एक ही परिवार के हैं।

पांच हाथियों के झुंड का उत्पात

स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच पांच की संख्या में पहुंचे हाथियों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने एक घर के गेट को भी उखाड़ दिया और अंदर घुसकर लोगों को कुचल डाला। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों का विचरण लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बना रहता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

वन विभाग ने की अपील

बताया जा रहा है कि इस इलाके में जंगली हाथियों का झुंड बीते कई दिनों से घूम रहा है, जिसके बाद वन विभाग की टीम लगातार लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी कर रहा था। घटना की पुष्टि करते हुए डीएफओ पूर्वी वन प्रमंडल विकास कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा वन विभाग मृतक के परिवार के साथ खड़ा है। वहीं हाथियों के हमले में बाल बाल बचे रोहित राम ने बताया कि पहले हाथियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर से बाहर निकलने पर एक हाथी ने अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया, लेकिन बचने में कामयाब रहा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर