Monday, September 14, 2026

मुश्किल में घिरे राजपाल यादव की मदद को आगे आए तेजप्रताप यादव, की 11 लाख की मदद

मुंबई : चेक बाउंस के एक कानूनी मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों आर्थिक और मानसिक तंगी से जूझ रहे हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द साझा करते हुए कहा था कि आज वे बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं और उनके पास इस संकट से निकलने का कोई जरिया नहीं बचा है। राजपाल की इस बेबसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लहर दौड़ पड़ी है, जिसमें फिल्मी सितारों से लेकर राजनेता तक उनकी ढाल बनकर खड़े हो रहे हैं।

राजपाल के परिवार को तेजप्रताप की 11 लाख की मदद

इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और राजनेता तेजप्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का बड़ा ऐलान किया है। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर अपने X हैन्डल पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय करुणा के नाते वे और उनका संगठन यानी जन शक्ति जनता दल (JJD) इस कठिन घड़ी में अभिनेता के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने यह कदम अभिनेता की पारिवारिक पीड़ा और उनकी वर्तमान स्थिति को समझते हुए उठाया है, जो किसी राजनेता की ओर से मिली पहली बड़ी आर्थिक मदद है।

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ, फिल्म किया साइन

दूसरी ओर, बॉलीवुड के ‘मसीहा’ कहे जाने वाले सोनू सूद ने भी इंडस्ट्री को एकजुट करने की पहल की है। सोनू ने राजपाल को अपनी आगामी फिल्म का हिस्सा बनाने की घोषणा की है और निर्माताओं से अपील की है कि वे राजपाल को एडवांस साइनिंग अमाउंट देकर मदद करें। सोनू सूद का मानना है कि यह कोई दान नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली कलाकार के प्रति सम्मान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब इंडस्ट्री का कोई सदस्य बुरे दौर से गुजरता है, तो यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उसे अहसास दिलाएं कि वह अकेला नहीं है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर