Monday, September 14, 2026

रांची में ज्वेलरी दुकानदार से 9 लाख रुपये कैश बरामद, जांच में वाहन से मिली नकदी

रांची: नगर निगम चुनाव से पहले राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ चेक पोस्ट पर जांच के दौरान एक आभूषण दुकान संचालक के पास से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई है।

संदिग्ध वाहन से मिली नकदी

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोका। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से 9 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की पूछताछ में वाहन सवार व्यक्ति ने खुद को एक ज्वेलरी दुकान का संचालक बताया। हालांकि वह बरामद नकदी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब पुलिस को नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी नकदी को जब्त कर लिया।

आयकर विभाग को दी गई सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी है। अब आयकर विभाग भी नकदी के स्रोत और लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच करेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर