Tuesday, November 3, 2026

रांची में देर रात बेकाबू कार का आतंक, पुलिस ने की 9 राउंड फायरिंग, एक घायल

रांची: झारखंड के राजधानी रांची के कचहरी इलाके में बीती देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक गंभीर और हिंसक रूप ले लिया। ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ झगड़ा न सिर्फ मारपीट तक पहुंचा, बल्कि बेकाबू कार, पुलिस पीछा और फायरिंग तक मामला जा पहुंचा। इस घटना से इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा।

विवाद से शुरू हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, कचहरी क्षेत्र में ट्रांसजेंडर समुदाय और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक ट्रांसजेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर टूटने की पुष्टि हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ युवक एक कार में सवार होकर वहां से भागने लगे। आरोप है कि युवकों ने भागने के दौरान लोगों को रौंदने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया।

कटहल मोड़ तक चला पीछा

पुलिस ने तुरंत कार का पीछा शुरू किया। कटहल मोड़ के पास पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को सख्त कदम उठाना पड़ा। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने कुल 9 राउंड फायरिंग की और कार के टायर को निशाना बनाया। इसी दौरान इश्तियाक नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है।

आपराधिक इतिहास की जानकारी

पुलिस के मुताबिक घायल युवक इश्तियाक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। घटना के बाद कचहरी और आसपास के इलाकों में काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रण में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की पहचान और भूमिका की पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे क्या मंशा थी और विवाद इतना हिंसक कैसे हो गया। घटना के बाद कचहरी क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर