Tuesday, September 15, 2026

ताजमहल देखने पत्नी संग आएंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति, 11 को थाईलैंड की राजकुमारी भी करेंगीं दीदार

आगरा: भारत यात्रा पर आए सेशेल्स के रष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी 10 फरवरी को ताजमहल निहारेंगे. वह अपनी पत्नी वेरोनिक हर्मिनी के साथ आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी अपनी पत्नी वेरोनिक पैट्रिक हर्मिनी के साथ 10 फरवरी की सुबह दिल्ली से विशेष वायुयान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह सुबह 10 बजे ताजमहल पहुंचेंगे और करीब एक घटे तक स्मारक में रुकेंगे. सुबह 11:45 बजे वह वायुयान से वापस दिल्ली लौटेंगे.

वहीं, थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना 11 फरवरी को ताजमहल देखेंगी. थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरत्ना विशेष विमान से 10 फरवरी की शाम आगरा पहुंचेंगी. वह 11 फरवरी की सुबह ताजमहल देखेंगी. उनके दौरे को देखते हुए एडवांस टीम यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है.

इधर आगरा जिला प्रशासन ने इन दोनों गणमान्यों के आगमन को देखते हुए उनके विजिट के समय पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रखने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कहा है, हालांकि इसके लिए अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर