Tuesday, July 21, 2026

दरभंगा में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी के दुकान को फूंका, गिरफ्तार

दरभंगा : जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. रविवार की सुबह बच्ची का शव खून से लथपथ स्थिति में बरामद होने से सनसनी फैल गई. आक्रोशित लोगों ने आरोपित की दुकान में आग लगा दी‌. कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर स्वयं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी कैंप कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के विकास कुमार महतो बच्ची को उठाकर ले गए. इसके बाद  दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. रविवार की सुबह उसका शव खोजबीन के दौरान पटवा पोखर के पास बरामद किया गया‌.

लोगों ने बताया कि कुत्ता के भौंकने की आवाज पर शक हुआ. वहां जाने पर खून से लथपथ स्थिति में बच्ची मिली. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए‌. सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में भी आरोपित को बच्ची ले जाते हुए देखा गया है. वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके कपड़ों पर खून के निशान पाए गए हैं. एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर