Tuesday, November 3, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी सुनवाई फिलहाल हुई स्थगित

जयपुर : राजस्थान हाईकोर्ट को शुक्रवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने कोई जोखिम न लेते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दी और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए हाईकोर्ट की सभी सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही दोषियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल, हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

तलाशी अभियान शुरू

सूचना के बाद पुलिस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे हाईकोर्ट परिसर में तलाशी शुरू किया गया। कोर्ट रूम, जजों के चैम्बर्स, वकीलों के चैम्बर्स और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरत रही हैं।

पहले भी मिली धमकी 

यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले साल भी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की कुल छह धमकियां मिल चुकी हैं। खासतौर पर दिसंबर माह में लगातार पांच दिनों तक धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, जांच के बावजूद अब तक धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह का पता नहीं चल पाया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर