डेस्क: कपिल शर्मा शो और कई चर्चित मूवीज़ में काम कर चुकी एक्ट्रेस उपासना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने देश में है मेरा दिल और कसौटी जिंदगी जैसे शोज़ में काम कर चुके एक्टर दीपक काज़िर पर लगाए गंभीर आरोप। दरअसल मामला एक इवेंट से जुड़ा हुआ है, जहां एक्टर दीपक और उपासना दोनों मौजूद थे, और दोनों की बहस हो गई। बहस इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि इवेंट के बीच में ही झड़प हो गई, और आस पास के लोग भी इसमें इंवॉल्व हो गए। जिसके बाद एक्ट्रेस ने इनपर बदतमीजी और मारपीट करने के आरोप लगाए।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां, 26 जनवरी एक इवेंट में अभिनेत्री स्पीच देते नजर आती है और उसी बीच में दीपक काज़ीर तेज़ आवाज में चिल्लाकर अभिनेत्री को रोक देते हैं और पूछने पर उन्हें बदतमीजी से जवाब देते हैं कि आप नहीं बोलेंगी। जब बात ज़्यादा बिगड़ने लगी तो, वहां एक मौजूद शक्श बीच में रोकने आया तो एक्टर ने झटके से उनसे माइक छीन लिया, जिसके बाद बात और ज़्यादा बिगड़ गई। एक्ट्रेस ने एक्टर पर आरोप लगाया कि इन्होंने अभी विकास वर्मा पर हाथ छोड़ा है, और मुझसे भी तू कौन है पूछा।
https://x.com/i/status/2018998325924765833
हालांकि अब तक ये बात क्लियर नहीं हो पाई है कि , इसके खिलाफ कोई लीगल एक्शन लिया गया है या नहीं। लेकिन इस वक़्त इस वीडियो के वजह से दोनों एक्टर और एक्ट्रेस चर्चा में आ गए हैं। एक्टर टीवी शोज़ के अलावा कई पॉपुलर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और फ़िलहाल कलर्स के शो सहर में काम कर रहे हैं।



