Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर किया 18 फीसदी

न्यूज डेस्क: अमेरिका ने सोमवार को भारत के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान करते हुए भारतीय उत्पादों पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ में बड़ी कटौती कर दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत पर लगाया गया कुल शुल्क अब घटकर 18 फीसदी रह जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी प्रतिस्पर्धी शुल्क और 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया हुआ था, जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी तक पहुंच गया था।

इस फैसले के तहत पहले प्रतिस्पर्धी शुल्क को कम किया गया और उसके कुछ ही घंटों बाद अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह हटा लिया गया। यह अतिरिक्त शुल्क रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया था। शुल्क हटाए जाने से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 फीसदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 फीसदी होना भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने इस घोषणा के लिए अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टूथ’ पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा कि उनसे बात करना सम्मान की बात है। ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ भी एक बड़ा व्यापार समझौता किया है, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। ऐसे में अमेरिका का यह फैसला भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को और मजबूत कर सकता है। ट्रंप के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय बाजार भी इस खबर का सकारात्मक असर दिखाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ में कटौती से वैश्विक व्यापार तनाव कम होगा और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर