Tuesday, September 15, 2026

छत्तीसगढ़ में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, पुलिस पर भी पथराव

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो समुदायों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 10 घरों और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान पुलिस का एक जवान घायल हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही देर रात आईजी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल इलाके में माहौल शांत है लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में मौजूद है।

क्या है मामला

मामला पुराना विवाद और लूटपाट की घटना से जुड़ा है। 4 आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है। दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद रविवार सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया।

पुलिस बल तैनात

इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात किया है। कल रात फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया था। हमले को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना रविवार की है। गोपी उसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके लड़के को रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं।

4 से 5 लोगों पर हमला

इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि हमलावरों ने उसे पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि हमलावरों ने बासिन गांव में रेखराम पर भी हमला किया है। उन्होंने आगे बताया कि जब वे लोग बकुली से घर लौट रहे थे, तभी सूचना मिली कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव के बीच चौक में मार दिया गया है। उनके अनुसार, आज हमलावरों ने 4 से 5 लोगों पर हमला किया है। जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन्हीं लोगों ने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अभी जमानत पर छूटे हुए हैं। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गांव के लोगों पर हमला किया जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर