Tuesday, September 15, 2026

टी20 विश्व कप 2026 से पहले अमेरिकी टीम को झटका, आरोन जोन्स सस्पेंड

खेल डेस्क : टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले अमेरिकी क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज आरोन जोन्स को मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले के बाद वह किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

आईसीसी ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आरोन जोन्स पर कुल पांच आरोप लगाए गए हैं। ये आरोप आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन से जुड़े हैं। जोन्स को इन सभी आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका निलंबन जारी रहेगा। आरोन जोन्स पर लगे आरोपों में से तीन आरोप 2023-24 में खेले गए बारबाडोस आधारित बीआईएम10 टी20 टूर्नामेंट से जुड़े हैं। वहीं दो आरोप उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित बताए जा रहे हैं। आईसीसी के अनुसार, एक गंभीर आरोप यह है कि जोन्स ने किसी मैच के नतीजे या उसके किसी पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश की या फिर इसकी साजिश में शामिल रहे।

आईसीसी ने यह भी साफ किया है कि इस मामले की जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में अन्य खिलाड़ियों या इससे जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि जांच पूरी होने तक आईसीसी इस मामले पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं करेगा। 31 वर्षीय आरोन जोन्स अमेरिका के लिए एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह अमेरिका के लिए 52 वनडे और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। कुल 95 पारियों में उन्होंने 2434 रन बनाए हैं। जोन्स 2024 टी20 विश्व कप में अमेरिका की टीम का भी हिस्सा थे, जहां टीम ने सुपर-8 तक का सफर तय किया था। पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में उनकी अहम भूमिका रही थी। अब विश्व कप 2026 से पहले उनका बाहर होना अमेरिका की टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर