Tuesday, September 15, 2026

रांची : लोक भवन में ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन

रांची: गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में लोक भवन में मंगलवार को ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण एवं सैन्य अधिकारी गण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

समारोह में 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राँची एवं विवेकानंद विद्या मंदिर, राँची की बैंड टीमों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत प्रदर्शित झांकियों, परेड एवं बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

बता दें कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित झांकी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को प्रथम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को द्वितीय तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं परेड में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) को प्रथम, सेना को द्वितीय तथा एन.सी.सी. (महिला) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बैंड में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर