Tuesday, September 15, 2026

पटना: पार्षद के बेटे ने एकतरफा प्यार में लड़की को बीच सड़क में जिंदा जलाया, 6 दिन बाद मौत

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक पार्षद के बेटे ने एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर 17 साल की किशोरी को जिंदा जला दिया। जिंदगी और मौत के बीच 6 दिनों तक अस्पताल में जंग लड़ने के बाद, आखिरकार शुक्रवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

मृतका 10वीं कक्षा की छात्रा थी और बैरिया गांव में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं और फुलवारीशरीफ के अब्दुल्लाहचक में रहते हैं। घटना 17 जनवरी की है, जब छात्रा अपने पिता की मजदूरी के पैसे लेने एक किसान के पास गई थी। शाम को लौटते वक्त आरोपी आदित्य कुमार ने उसे रास्ते में रोका और बात करने की जिद करने लगा। जब छात्रा ने इनकार किया, तो विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर आदित्य ने छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

रूह कंपा देने वाला मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, आग की लपटों से घिरी छात्रा चीखती-चिल्लाती करीब 100 फीट तक बदहवास भागती रही और फिर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में NMCH में भर्ती कराया, लेकिन वह 80% से ज्यादा झुलस चुकी थी। जिसके 6 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लंबे समय से कर रहा था प्रताड़ित

परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी आदित्य काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। वह उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था और बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देता था। रास्ते में रोककर आए दिन छेड़खानी करता था। छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। रास्ते में रोककर आए दिन छेड़खानी करता था।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपी आदित्य कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर