Thursday, November 5, 2026

अमेरिका के जॉर्जिया में पारिवारिक विवाद में महिला समेत 5 भारतीय की मौत, लॉरेंसविले शहर की घटना

अमेरिका : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लॉरेंसविले शहर में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इस घटना ने न केवल स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि भारत में भी गहरी चिंता और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार सुबह लॉरेंसविले के एक आवासीय इलाके में हुई। गोलीबारी के समय घर के अंदर तीन छोटे बच्चे भी मौजूद थे। लेकिन बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को अलमारी में छिपा लिया। इसी दौरान बच्चों में से एक ने हिम्मत जुटाकर 911 पर कॉल किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कॉल मिलने के कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और फिलहाल उन्हें परिवार के एक सदस्य की देखरेख में सौंप दिया गया है।

बच्चों के प्रति क्रूरता का मामला 

ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार, इस मामले में संदिग्ध आरोपी की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है, जो अटलांटा का निवासी है। मृतकों में उसकी पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विजय कुमार पर चार मामलों में हत्या, गंभीर हमला, मामलों में दुर्भावनापूर्ण हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता का एक मामला पहली डिग्री और दो मामले तीसरी डिग्री में बच्चों के प्रति क्रूरता के लगाए गए हैं। इस घटना पर अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने गहरा दुख जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि वह इस दुखद गोलीबारी की घटना से बेहद आहत है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर