Tuesday, July 21, 2026

रिलीज के साथ ही “Border 2” ने कमाए 200 करोड़

मनोरंजन डेस्क : सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभक्ति और जंग के जज्बे से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही दिन से जबरदस्त माहौल बना दिया है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी धमाकेदार

फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी धमाकेदार रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही बॉर्डर 2 ने करीब 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था। बताया जा रहा है कि यह कमाई सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल स्ट्रीमिंग डील्स और म्यूजिक राइट्स के जरिए हुई। हालांकि, इन आंकड़ों की मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कोई.मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में फिल्म के 4 लाख से ज्यादा टिकट बिके, जिससे करीब 12.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। बॉर्डर 2 को देशभर में लगभग 17 हजार शोज मिले हैं और इसे 4,800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जो इसके बड़े पैमाने और क्रेज को साफ दर्शाता है।

बॉर्डर 2 का कुल बजट करीब 275 करोड़ रुपये

फिल्म की कहानी साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला बॉर्डर पर हुई ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है। बॉर्डर 2 का कुल बजट करीब 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें से 200 करोड़ रुपये की रिकवरी फिल्म पहले ही प्री-सेलिंग से कर चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए मुनाफे की राह काफी आसान नजर आ रही है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म ‘धुरंधर’ के 28 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगी।

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह, अनुराग अरोड़ा, परमवीर चीमा और गुनीत संधू जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। कुल मिलाकर, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होती नजर आ रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर