Thursday, November 5, 2026

29 साल बाद वापसी: एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ की बंपर कमाई

मनोरंजन डेस्क : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 के वीकेंड पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 1997 में आई सुपरहिट देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका साफ असर इसकी अग्रिम बुकिंग में नजर आ रहा है।

फिल्म बॉर्डर 2 की अग्रिम बुकिंग 

फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार सुबह शुरू हुई और कुछ ही घंटों में टिकटों की बिक्री तेज हो गई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजे तक देश के तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन में करीब 13,500 टिकट बिक चुके थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने पूरे भारत में 55,223 टिकटों की बिक्री कर ली थी। सीमित समय में इतनी बड़ी संख्या दर्शकों की भारी उत्सुकता को दिखाती है।

पहले दिन गदर 2 को मिलेगी चुनौती?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ भारत में पहले दिन करीब 40 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन कर सकती है। खास बात यह है कि सनी देओल की ही फिल्म ‘गदर 2’ ने 2023 में पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ सीधे तौर पर इस आंकड़े को चुनौती दे सकती है।

मार्केटिंग पर फिल्म का असर

फिल्म की मजबूत मार्केटिंग रणनीति, शुरुआती टीज़र और सनी देओल की देशभक्ति छवि ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। शहरी इलाकों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी टिकटों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि रिलीज से पहले इसकी कुल अग्रिम बुकिंग 2.25 लाख टिकटों तक पहुंच सकती है।

2026 की बड़ी फिल्मों में होगी शामिल

‘बॉर्डर’ की यादगार विरासत और देशभक्ति की भावना को नए अंदाज में पेश करती ‘बॉर्डर 2’ को 2026 की शुरुआत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। मौजूदा रुझानों को देखते हुए, यह फिल्म पहले सप्ताहांत में नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकती है और साल की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर