Saturday, June 13, 2026

दक्षिणी स्पेन में रविवार शाम दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 21 की मौत, कई अन्य घायल

डेस्क : दक्षिणी स्पेन में रविवार शाम दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. रेल नेटवर्क ऑपरेटर एडीआईएफ़ ने बताया कि यह हादसा कॉर्डोबा शहर के क़रीब आदामुज़ कस्बे के पास हुआ, जब मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और पास के दूसरे ट्रैक पर क्रैश हुई.

विपरीत दिशा में मैड्रिड से हुएल्वा जा रही दूसरी ट्रेन भी पटरी से उतर गई. एंडलूसिया की आपातकालीन सेवा ने कहा कि कम से कम 73 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि राहतकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी रखे हुए हैं.

एडीआईएफ़ के मुताबिक़, ट्रेन के मलागा से स्थानीय समय के अनुसार 18:40 बजे (17:40 जीएमटी) रवाना होने के क़रीब दस मिनट बाद यह हादसा हुआ. कंपनी ने कहा कि वह पीड़ितों के रिश्तेदारों के लिए अतोचा, सेविला, कॉर्डोबा, मलागा और हुएल्वा स्टेशनों पर जगह तैयार कर रही है.

हादसे के बाद मैड्रिड और एंडलूसिया के बीच सभी रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं और कंपनी ने कहा कि प्रभावित यात्रियों के लिए टर्मिनल रात भर खुले रखे जाएंगे. मलागा से यात्रा का संचालन करने वाली निजी रेल कंपनी इर्यो ने पटरी से उतरने की पुष्टि की और कहा कि ट्रेन में क़रीब 300 यात्री सवार थे.

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर