Tuesday, September 15, 2026

लातेहार के लोध फॉल जा रही बस ओरसा घाटी में पलटी, 5 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बस पलट गई। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे। घटनास्थल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख पुकार मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस में 80 लोग सवार थे। अभी तक 5 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। संभावना है कि बस के नीचे अभी और शव मिलने का अनुमान है। बस के नीचे कुछ घायलों के दबे होने की सूचना है। वहीं बस पलटने के बाद प्रखंड के कई लोकल क्लिनिक के प्रैक्टिशनर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की स्कूल बस है।

महुआडांड़ एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा गया. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया. लगभग 25 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सकों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों की जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर