Thursday, November 5, 2026

बठिंडा में सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी समेत पांच की मौत

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी अमिता सहित पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी लोग एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से बठिंडा से गुजरात की ओर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात अमिता अपने चार दोस्त अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ यात्रा कर रही थीं। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर पहुंची, तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया गया। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर