Tuesday, September 15, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़, अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा किया मोबाइल, सीबीआई जांच से बढ़ी उम्मीद

उत्तराखंड : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कथित वीआईपी नामों और वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री उर्मिला सनावर न्यायिक प्रक्रिया के तहत रोशनाबाद स्थित न्यायालय पहुंचीं और जांच से जुड़ा अहम मोबाइल फोन कोर्ट में जमा कराया। इस कदम के बाद मामले में सीबीआई जांच से नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित सबूतों को लेकर अभिनेत्री उर्मिला सनावर अपने सहयोगी स्वामी दर्शन भारती के साथ रोशनाबाद स्थित न्यायालय में पेश हुईं। उन्होंने अदालत में वह मोबाइल फोन जमा कराया, जिसमें इस मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य अहम साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है।

मोबाइल में अहम ऑडियो

उर्मिला सनावर ने कोर्ट परिसर में कहा कि जिस डिवाइस को उन्होंने जमा कराया है, वही मुख्य साक्ष्य है। उनके अनुसार, इसी मोबाइल में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े महत्वपूर्ण ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। साथ ही, उस डिवाइस में उनके वॉयस सैंपल भी हैं, ताकि जांच एजेंसियों को किसी तरह की पुष्टि में परेशानी न हो। इस प्रकरण को लेकर पहले ही बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान एसआईटी (विशेष जांच दल) उर्मिला सनावर से पूछताछ भी कर चुकी है। अब मोबाइल फोन कोर्ट में जमा होने के बाद यह पूरा मामला सीबीआई जांच के दायरे में चला गया है।

सीबीआई जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश पहले ही दे दिए हैं। उर्मिला सनावर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभी अंकिता भंडारी को आधा-अधूरा न्याय मिला है और पूरी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है।

इस मामले में नाम सामने आने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अदालत में अर्जी दाखिल कर समय मांगा है और कहा है कि वे अगली सुनवाई में अपना पक्ष रखेंगे।

उर्मिला सनावर ने कहा कि जब कथित वीआईपी का नाम उत्तराखंड की जनता के सामने आएगा, तभी अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से व्यक्तिगत रूप से कैसे जुड़ाव हुआ, यह उन्हें खुद भी नहीं पता, लेकिन वह केवल इतना चाहती हैं कि उस बेटी को इंसाफ मिले।

सीबीआई करेगी जांच

स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि मोबाइल डिवाइस कोर्ट में जमा होने के बाद अब सीबीआई इस पूरे मामले को नए सिरे से देखेगी। उनके मुताबिक, मजिस्ट्रेट के समक्ष डिवाइस जमा होने के बाद जांच एजेंसी के लिए सबूतों की जांच का रास्ता साफ हो गया है और इससे केस में नया अध्याय शुरू होगा। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले ही देशभर में आक्रोश और बहस का विषय बन चुका है। अब कथित वीआईपी नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीबीआई जांच के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पीड़िता के परिवार और आम जनता को उम्मीद है कि इस बार जांच के जरिए पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सख्त सजा

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर