Thursday, August 6, 2026

हजारीबाग ओपन जेल में बंद माओवादी दंपती से एनआईए करेगी पूछताछ, एनआईए कोर्ट का फैसला

रांची : माओवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अहम सफलता मिली है। एनआईए कोर्ट ने जांच एजेंसी को दो माओवादी कैडर शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी उर्मिला से जेल में पूछताछ की अनुमति दे दी है। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। यह अनुमति राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुरोध पर दी गई। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार ने एनआईए की दलीलें स्वीकार करते हुए 20 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच किसी भी तीन दिनों में पूछताछ की अनुमति प्रदान की है।

किस मामले में होगी पूछताछ

यह पूछताछ एनआईए केस 01/2024 के तहत की जाएगी। एनआईए ने अदालत को बताया कि आगे की जांच में सीपीआई (माओवादी) से जुड़े नेटवर्क की जानकारी सामने आई है, जिसमें शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी उर्मिला की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। दोनों आरोपी वर्तमान में ओपन जेल हजारीबाग में बंद हैं। वे खुखरा थाना कांड संख्या 15/2023 के तहत न्यायिक हिरासत में हैं। एनआईए का कहना है कि पूछताछ से माओवादी नेटवर्क, उनकी गतिविधियों और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

जांच को मिलेगी दिशा

एनआईए अधिकारियों के अनुसार, इस पूछताछ से संगठन की संरचना, फंडिंग और स्थानीय संपर्कों से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी। अदालत की अनुमति के बाद अब एजेंसी तय समय-सीमा में जेल जाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। यह मामला झारखंड में माओवादी गतिविधियों पर चल रही कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर