Thursday, July 23, 2026

घरेलू विवाद से तंग आकर बेटे-बेटी और प्रेमी ने मिलकर रेलवे में सिग्नलमैन पिता की गला घोंट की हत्या

धनबाद : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने बेटे, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर की। यह वारदात सदर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हीरापुर निवासी बीरबल के रूप में हुई है। वह भारतीय रेलवे में धनबाद रेलवे स्टेशन पर सिग्नलमैन के पद पर कार्यरत थे। बीरबल का शव सदर थाना क्षेत्र के एक तालाब के पास बरामद हुआ था, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पहले संदिग्ध मौत, फिर हत्या का खुलासा

शव मिलने के बाद शुरुआत में इसे संदिग्ध मौत का मामला माना गया। अगले दिन मृतक की बेटी आरती कुमारी की शिकायत पर धनबाद सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले को हत्या की धारा में बदलते हुए जांच तेज कर दी गई।

तकनीकी साक्ष्य से खुली साजिश

धनबाद सदर थाना के प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस को मृतक के ही परिजनों पर शक हुआ। इसके बाद मृतक के बेटे रोहित कुमार, बेटी रितु कुमारी और रितु के प्रेमी फरदीन खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और वे पिता के व्यवहार से परेशान थे। इसी कारण उन्होंने मिलकर बीरबल की हत्या की योजना बनाई।

शराब पिलाकर की गई हत्या

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी की शाम वे बीरबल को बाइक पर बैठाकर तालाब के पास ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर मौका देखकर मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला न सिर्फ रिश्तों की कड़वाहट, बल्कि घरेलू विवाद के खतरनाक अंजाम को भी उजागर करता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर