Thursday, July 23, 2026

बांका में व्यक्ति को मृत बताकर छह महीने से रोकी पेंशन

बांका : पेंशन योजना में गंभीर अनियमितता का तीसरा मामला सामने आया है। बांका के चांदन पंचायत में मुखिया की शिकायत पर जांच में यह खुलासा हुआ की पंचायत की विकास मित्र हेमावती देवी ने 70 वर्षीय गणेश मिस्त्री को मृत बताकर उनकी वृद्धा पेंशन छह महीने से रोक दी। बीडीओ ने मामले की जांच कर बकाया पेंशन भुगतान का आश्वासन दिया है।

मुख्यालय निवासी 70 वर्षीय गणेश मिस्त्री, जिन्हें वृद्धा पेंशन मिलती थी, बीते छह माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि पहले चुनाव का हवाला देकर पेंशन नहीं आने की बात कही जाती थी। बाद में केवाईसी के नाम पर उन्हें बार-बार प्रखंड कार्यालय से लौटा दिया गया। लगातार छह माह तक पेंशन नहीं मिलने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंततः उन्होंने मुखिया अनिल कुमार से शिकायत की।

मुखिया द्वारा मामले की जांच कराने पर पता चला कि विकास मित्र की अनुशंसा पर गणेश मिस्त्री को मृत दर्शाते हुए रिपोर्ट भेज दी गई थी, जिसके कारण उनकी पेंशन बंद कर दी गई। अब गणेश मिस्त्री स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को यह बता रहे हैं कि वह जीवित हैं और सवाल उठा रहे हैं कि उन्हें मृत घोषित करने वाला कौन है। यह प्रखंड का तीसरा ऐसा मामला है, जिसमें पहले दो लाभुकों की पेंशन दोबारा चालू कर दी गई है। इस संबंध में बीडीओ अंजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होते ही बकाया पेंशन का भुगतान कराया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर