Wednesday, September 16, 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड, गिरेगा पारा से 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी

झारखंड :  हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बर्फबारी और उत्तर भारत से लगातार आ रही ठंडी पश्चिमी हवाओं का असर अब झारखंड में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार से राज्य के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड और कनकनी बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.5 से 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। राज्य का सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रांची के मैक्लुस्कीगंज में तापमान 1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि कांके में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते पारे के कारण सुबह और रात के समय ठंड काफी तीखी महसूस की जा रही है।

शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी

रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अगले दो दिनों तक झारखंड में बना रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य के 13 जिलों, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जमशेदपुर में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में इस बार जनवरी के दौरान छह साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकता है। हालांकि 16 से 18 जनवरी के बीच तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंडी हवा और सुबह का कोहरा बना रहेगा। 19 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर