Monday, September 21, 2026

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2026 : प्रियंका चोपड़ा बनीं अवॉर्ड प्रेजेंटर, हैमनेट चुनी गई बेस्ट ड्रामा फ़िल्म

विदेश : 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में हो रहा है। इसमें साल 2025 में फिल्म और अमेरिकन टेलीविजन शो को सम्मानित किया गया। हालांकि इस बार किसी भी भारतीय फिल्‍म या टीवी सीरीज को कोई नॉमिनेशन नहीं मिला, लेकिन इस इवेंट में देश की मौजूदगी जरूर थी। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ के नाम से महशूर और ग्‍लोबल स्‍टार प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर इस प्रतिष्‍ठ‍ित समारोह का हिस्‍सा बनीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की। साल 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का गोल्डन ग्लोब दिया गया, जबकि इसी सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे। अब तक सबसे ज्यादा 4 अवॉर्ड लियोनार्डो डीकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनादर को मिले हैं।

2023 में बॉलीवुड गाने को मिला था अवॉर्ड

पिछले 2 सालों से भारत को गोल्डन ग्लोब में कोई  भी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड नहीं मिल सका। हालांकि साल 2023 में  रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था।

क्या है, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार हर साल  टीवी में बेहतरीन काम करने वाले लोगों और बेहतरीन फिल्मों को दिए जाते हैं। ये पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन  द्वारा हर साल कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में ही आयोजित किए जाते हैं। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार उन कलाकारों, निर्माताओं, और निर्देशकों को सम्मानित करता है, जिन्होंने फिल्मों और टीवी शोज में शानदार काम किया होता है।

हैमनेट चुनी गई बेस्ट ड्रामा फ़िल्म

ब्लॉकबस्टर फिल्मों से लेकर नेटफ्लिक्स हिट्स तक, इस सेरेमनी ने आगे होने वाली ऑस्कर रेस में इस रात की लीडर रही ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ जिसे नौ नॉमिनेशन मिले थे और उसने चार बड़े अवॉर्ड जीते बेस्ट फिल्म, म्यूजिकल या कॉमेडी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल).

छोटे पर्दे पर नेटफ्लिक्स की ‘एडोलेसेंस’ ने बेस्ट लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में अपना दबदबा बनाया, जिसमें बेस्ट लिमिटेड सीरीज, बेस्ट एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) समेत चार अवॉर्ड जीते. ‘द पिट’ ने भी धूम मचाई, टेलीविजन कैटेगरी में बेस्ट एक्टर (ड्रामा) और बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड जीता, जबकि ‘हैमनेट’ ने बेस्ट ड्रामा (फिल्म) और जेसी बकले के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता जिससे यह साल के सबसे मशहूर ड्रामा में से एक के रूप में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा.

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर