Monday, September 21, 2026

शिमला में सुरंग निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से घरों में आई दरारें, 15 परिवार घर छोड़ने को हुए मजबूर

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली के पास चालौंठी क्षेत्र में कई लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से की जा रही भारी ब्लास्टिंग की वजह से कम से कम 15 घरों में दरारें आई हैं. वहीं, इस बीच प्रशासन ने तुरंत इमारतें खाली कराईं और पूरे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है.

WhatsApp Image 2026 01 11 at 15.50.56

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया, “देर रात सूचना मिलने पर प्रभावित घरों को खाली करवाया गया है. पूरे निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है.” यह घटना भट्ठाकुफर और संजौली के बीच बन रही सुरंग से जुड़ी है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग से नाज़ुक फिलाइट चट्टानों में कैविटी बन गई, जिससे इमारतों और सड़कों में दरारें पड़ गईं. तीन दिन पहले से हल्की दरारें दिख रही थीं, लेकिन शुक्रवार की रात स्थिति बिगड़ गई.

इस कड़ाके की ठंड (तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आसपास) में 15 घरों के परिवारों को बाहर निकाला गया. कुछ लोग सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हुए, जबकि कुछ ने रिश्तेदारों के पास या होटलों में शरण ली. स्थानीय निवासी प्रिया ने बताया, “हम 15 साल से यहां किराए पर रह रहे हैं. एनएचएआई से पहले शिकायत की गई थी, लेकिन तब उन्होंने कहा कोई समस्या नहीं. अब इमारत गिर सकती है.”

WhatsApp Image 2026 01 11 at 15.50.46

नगर निगम पार्षद ममता चंदेल ने कहा, “एनएचएआई द्वारा किए जा रहे सुरंग कार्य के कारण घरों और सड़कों में नई दरारें पड़ गई हैं. प्रशासन पूरा सहयोग करने की कोशिश कर रहा है. तीन इमारतें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं. रात में ब्लास्टिंग इसका मुख्य कारण है.” राज्य के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा, “ब्लास्टिंग से दरारें आ रही हैं. ब्लास्टिंग पर तुरंत रोक लगाने के सख़्त निर्देश जारी किए गए हैं.”

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया, “एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है, जो एक हफ़्ते में नुक़सान की विस्तृत आकलन रिपोर्ट पेश करेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रभावितों को मुआवज़ा दिया जाएगा. स्टेट जियोलॉजिस्ट भी कारणों की जांच कर रहे हैं. फिलहाल फोरलेन निर्माण कार्य पूरी तरह से रोक दिया गया है.” एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सदानंद मोहंती ने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर