Tuesday, September 15, 2026

हजारीबाग जमीन घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में हजारीबाग में भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के आरोपित जेल में बंद निलंबित आइएएस विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विनय चौबे ने जिस मामले में हाई कोर्ट से जमानत मांगी है उस मामले में अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसीबी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। हजारीबाग एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने 16 सितंबर को इस मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद अब उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया है।

जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने हजारीबाग जिला में सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपित रिटायर्ड आइएएस विनोद चंद्र झा को जमानत प्रदान करने का निर्देश दिया है। विनोद चंद्र झा ने जिस मामले में हाई कोर्ट से बेल मांगी थी, उस मामले में अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसीबी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर