Tuesday, September 15, 2026

2nd All India Judges Badminton Championship 2026 संपन्न, जस्टिस फरहान परवेज़ दुबास मेंस सिंगल्स और जस्टिस सावित्री राठो विमेंस सिंगल्स चैंपियन

रांची : झारखंड उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Championship 2026 का रविवार को  सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक रांची के खेलगांव परिसर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से आए 31 न्यायाधीशों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, वूमेन सिंगल्स, मेन डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार वर्गों में मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तरीय खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

झारखण्ड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समापन अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को न्यायपालिका के सदस्यों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

प्रतियोगिता का परिणाम

मेन सिंगल्स

🥇 विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास (बॉम्बे हाईकोर्ट)

🥈 उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस (केरल हाईकोर्ट)

🥉 तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी (इलाहाबाद हाईकोर्ट)

वूमेन सिंगल्स

🥇 विजेता : न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)

🥈 उपविजेता : न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)

🥉 तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

मेन्स डबल्स

🥇 विजेता : न्यायमूर्ति फरहान परवेज़ दुबास एवं न्यायमूर्ति सारंग वी. कोटवाल (बॉम्बे हाईकोर्ट)

🥈 उपविजेता : न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस एवं न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी. (केरल हाईकोर्ट)

🥉 तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति सी. सारावाना एवं न्यायमूर्ति जी.के. इलंथिरैयन (मद्रास हाईकोर्ट)

मिक्स्ड डबल्स

🥇 विजेता : न्यायमूर्ति वी. नरसिंह एवं न्यायमूर्ति सावित्री राठो (उड़ीसा हाईकोर्ट)

🥈 उपविजेता : न्यायमूर्ति रवि चिरानिया एवं न्यायमूर्ति रेखा बोराना (राजस्थान हाईकोर्ट)

🥉 तृतीय स्थान : न्यायमूर्ति फरजान्द अली एवं न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (राजस्थान हाईकोर्ट)

प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन, रांची द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन, समन्वय एवं सुविधाओं की व्यापक रूप से सराहना की गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर