Tuesday, September 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्रियों और मुख्य सचेतक ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को नववर्ष के अवसर पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। राज्य के मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्रियों और मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। सभी ने नए साल में राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति देने की कामना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए कहा कि सरकार नए वर्ष में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर