Tuesday, September 15, 2026

दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म “इक्कीस” की स्क्रीनिंग देख भावुक हुए सेलेब्स

मनोरंजन : सुपरस्टार और ही मैन से महशूर दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है। सोमवार शाम को मुंबई में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें देओल फैमिली के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुए। फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग के दौरान वहां लगे पोस्टर में अपने पिता धर्मेंद्र का चेहरा देख सनी देओल और बॉबी देओल काफी इमोशनल हो गए, और वे कुछ सेकंड्स के लिए टकटकी लगाकर अपने पिता की सूरत को निहारते रहे।

सलमान की आंखें हुई नम

सलमान खान ने फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में धर्मेंद्र के भतीजे का रोल निभाया था। उस समय से धरम जी उन्हें अपने बेटे जैसा मानते थे और खुद सलमान भी धर्मेंद्र में अपने पिता की छवि देखते थे। यही वजह है कि जब वे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग में पहुंचे तो उनकी आंखें भी नम नज़र आईं। इस दौरान पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा भी धर्मेंद्र की तस्वीर को देखकर काफी भावुक हो गईं और उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने हाथ जोड़ लिए। साथ ही फ़्लाइंग किस देकर धर्मेंद्र के प्रति अपना सम्मान और प्यार भी जताया।

रेखा ने दिवंगत धरम जी के साथ 1970 और 1980 के दशक में ‘कर्तव्य’, ‘कीमत’, ‘गज़ब’ और ‘कसम सुहाग की’ जैसी फिल्मों में काम किया था।   इन सबके अलावा ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग में रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, जीतेंद्र, रोनित रॉय और उनकी पत्नी नीलम रॉय, अर्जुन कपूर, अशोक पंडित, उनकी पत्नी नीरजा पंडित, सिंगर मीका सिंह, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, एक्ट्रेस तब्बू, जया प्रदा, अमीषा पटेल, फातिमा सना शेख, डायरेक्टर डेविड धवन और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत कई अन्य सेलेब्स भी इक्कीस देखने पहुंचे।

“इक्कीस” अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी

बता दें, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस एक वॉर बायोपिक है, जो सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे, जिन्होंने सन् 1971 के भारत–पाक युद्ध में  अपनी असाधारण वीरता दिखाई थी। फिल्म इक्कीस में बॉलीवुड के बिंग बी माने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फिल्म में  उनके पिता बने हैं।

फिल्म इक्कीस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसे दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म इक्कीस के लिए धर्मेंद्र ने कविता लिखी थी और उसे उन्होंने अपनी आवाज भी दी थी। इस कविता का नाम है अज भी जी करदा ऐ, पिंड अपने नू जानवा। जिसका हिंदी में मतलब धर्मेंद्रहै कि आज भी दिल करता है कि अपने गांव चला जाऊं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर