Tuesday, July 21, 2026

एसीबी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण सिंह को 70 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

रांची : एसीबी जमशेदपुर की टीम ने शनिवार को चाईबासा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में की गई.

जानकारी के अनुसार, एक भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर अभियंता ने ठेकेदार से घूस की मांग की थी. करीब 55 लाख रुपये की लागत से कराए गए निर्माण कार्य में से ठेकेदार को अब तक 29 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका था. शेष राशि का बिल पास कराने के बदले अभियंता ने 2.5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी, जो करीब 70 हजार रुपये होती है. लगातार रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार रितेश चिरानिया ने इस मामले की लिखित शिकायत एसीबी जमशेदपुर से की. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाने का फैसला किया.

पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने ठेकेदार से 70 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी अभियंता को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसीबी जमशेदपुर कार्यालय ले जाया गया है. एसीबी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर