Thursday, July 23, 2026

रांची : चर्चित कारोबारी श्रवण जालान के घर, ऑफिस, दुकान समेत कई ठिकानों पर ACB की छापेमारी

रांची : झारखंड की जांच एजेंसी एसीबी ने सोमवार को राजधानी रांची के जाने-माने कारोबारी श्रवण जालान के घर, दुकान और ऑफिस सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की. एसीबी ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित रानी सती प्लाई एंड डेकोर नामक प्रतिष्ठान पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया.

बता दें कि एसीबी की यह कार्रवाई IAS विनय चौबे के शराब घोटाले से जुड़े मामले में हुई है. जांच एजेंसी को शक है कि विनय चौबे ने कथित रूप से अवैध कमाई का बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के जरिए अलग-अलग जगहों पर निवेश किया है. इसी आधार पर एसीबी ने जालान के ठिकानों की तलाशी ली है.

इससे पहले रविवार को एसीबी की टीम ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी. साथ ही विनय चौबे के करीबी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में टीम ने बिहार के लखीसराय में भी रेड की थी. जांच एजेंसी इस पूरे मामले में कई पहलुओं की छानबीन कर रही है और आगे और कार्रवाई की संभावना है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर