Thursday, July 23, 2026

बिग-बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विजेता गौरव खन्ना तगड़े दावेदार

मनोरंजन : साढ़े तीन महीने बाद अब वह समय आ गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को काफी लंबे समय से था। 7 दिसंबर को इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन से सितारे देंगे परफॉर्मेंस यह देखना काफी दलचस्प रहने वाला है, वोटिंग में कौन है सबसे आगे, किसके जीतने के सबसे ज्यादा चांस हैं। अगस्त में शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है।

बिग बॉस में अब बस 5 फाइनलिस्ट ही बचे हैं जिसमें तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक शामिल है। इन ही किन्हीं 5 फाइनलिस्ट में से किसी के हाथ सीजन की ट्रॉफी जाने वाली है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। अपने पसंदीदा फाइनलिस्ट को जीतवाने के लिए लोग सोशल मीडिया पर लगातार वोटिंग कर रहें हैं। इस वेटिंग के दौरान जिस भी  फाइनलिस्ट को वोट सबसे ज्यादा रहेगा वो ही शो का विजेता बनेगा।

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर वोटिंग के जरिए फैंस बता रहे हैं कि वह किसके हाथ में सीजन की ट्रॉफी देखना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस के मेकर्स ने भी ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शनिवार से ही शुरू कर दी हैं। हालांकि, बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के टाइमिंग्स में थोड़ा सा बदलाव भी किया गया है, लोगों को एक ही चीज की चिंता हो रही है कि कब-कहां कितने बजे ग्रैंड फिनाले देख सकते हैं, क्या है वोटिंग का प्रोसेस और साथ ही कैसी चल रही हैं तैयारियां।

बिग बॉस 19 में टॉप 5 कंटेस्टेंट में से किसे सबसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे और कौन ट्रॉफी घर लेकर जाएगा, इसका फैसला तो रात में होगा, लेकिन फिलहाल जो कंटेस्टेंट सोशल मीडिया वोटिंग में सबसे आगे दौड़ रहा है,  लोगों को वोटिंग के हिसाब से लग रहा है कि  गौरव खन्ना ही शो के विनर होंगे, जो टीवी सिरियल अनुपमा में मुख्य  एक्टर  के रोल में थे। गौरव के फैस भी बहुत सारे हैं, और अब लोग गौरव के ही  हाथ में  इस सीजन की ट्रॉफी देखना चाहते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर