Tuesday, September 15, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे की पत्नी से एसीबी कर रही पूछताछ, गिरफ्तारी की आशंका तेज

रांची : आय अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से ACB पूछताछ कर रही है. रविवार की सुबह ACB के डीआईजी, एसपी समेत कई अधिकारी विनय चौबे के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है.

उल्लेखनीय है,कि इससे पहले तीन दिसम्बर को भी स्वप्ना संचिता से ACB की टीम ने उनके आवास पर जाकर पूछताछ की थी. गौरतलब है, कि एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ 24 नवंबर को एक और प्राथमिक की दर्ज की थी. इस प्राथमिकी में उनके रिश्तेदारों और दोस्त विनय सिंह समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
सभी पर भ्रष्टाचार करने और इसके जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाये गये हैं.

प्राथमिकी में विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विश्वसनीय मित्र और अवैध संपत्ति में निवेश करने वाले विनय सिंह और उनकी पत्नी संचिता सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसके अलावा विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी, शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियांका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर एसएन त्रिवेदी भी नामजद अभियुक्त हैं.

प्राथमिकी में करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेनदेन और परिवार व कर्मचारियों के जरिये अवैध संपत्ति की हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया है. विनय चौबे और विनय सिंह शराब घोटाला, जमीन घोटाला के सिलसिले में दर्ज मामले में अभी जेल में बंद हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर