Tuesday, September 15, 2026

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कराया 11 लड़कियों का कन्यादान

रांची : पोड़ेयाहाट के विधायक और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने गोड्डा के बोहरा काली मंदिर प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने निजी कोष से 11 लड़कियों का कन्यादान संपन्न कराया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन लड़कियों की मदद करना था जिनके माता-पिता नहीं हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। कन्यादान समारोह बड़े धूमधाम और बैंड बाजे के साथ संपन्न हुआ।

इस दौरान झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर बाराती के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा समारोह में कांग्रेस के प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता और इस पहल पर खुशी जताते विधायक प्रदीप यादव की पहल की सराहना की। सभी बारातियों के लिए खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर