खेल : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज दूसरा वन डे , रायपुर के शहिद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजी के लिए भारत को बुलाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 359 का टारगेट दिया। इस मुकाबले में भी विराट कोहली अपना शतक पूरा करते हुए 102 रन की पारी खेली। फिर एंगीडी लूँगी ने आउट कर दिया। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 105 रन कि एक शानदार पारी खेली। मार्को यांसन की बॉल पर कैच आउट हो गए। इनके अलावा के एल राहुल ने इस मैच में भी अर्धशतिकीय पारी खेली और 66 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 22 रन और रोहित शर्मा ने 14 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से मार्को यांसन ने 2 विकेट लिए और नाँदरे बर्गर और लूँगी एंगीडी ने 1-1 विकेट लिए। अभी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बाकी है।
इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।


